सार
सरोजनीनगर क्षेत्र के कमलापुर गांव में एक राजमिस्त्री ने देर रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शराब पीकर घर लौटे थे। परिवार के सोने के बाद कमरे में जाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार शराब की लत वजह हो सकती है, जांच जारी है।
बिजनौर के कमलापुर गांव निवासी राजमिस्त्री रामखेलावन (40) ने मंगलवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। रामखेलावन मंगलवार रात शराब पीकर घर पहुंचे। खाना खाने के बाद वह परिवार के सभी लोगों के साथ बरामदे में लेट गए। रात करीब 12:30 बजे वह उठकर कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
पत्नी फूलमती ने दरवाजा खटखटाया तो रामखेलावन ने बताया कि बिजली का तार निकल गया है उसे लगा रहा हूं। कुछ देर के बाद जब रामखेलावन ने दरवाजा नहीं खोला तो फूलमती ने लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो पति का शव छत में लगे छल्ले से साड़ी के सहारे लटका मिला। लोग उनको फंदे से उतार कर सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रामखेलावन शराब पीने के आदी थे और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की है। रामखेलावन के परिवार में दो बेटी वैष्णवी व किंजल और बेटे आरुष हैं।