फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नारी आक्रोश यात्रा आज, हजरतगंज के इन हिस्सों में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए कहां होगी नो एंट्री

Sat, 02 May 2026 06:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Traffic in Lucknow: नारी आक्रोश मशाल यात्रा के कारण शनिवार को हजरतगंज इलाके में यातायात बदला रहेगा। इमरजेंसी के लिए पुलिस तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
लखनऊ में जाम। डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारी आक्रोश मशाल यात्रा के कारण शनिवार को हजरतगंज इलाके में यातायात बदला रहेगा। दिन में तीन बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक आवागमन में बदलाव किया गया है। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस स्कूली वाहन, शव वाहन, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।

विज्ञापन


- लाल बत्ती चौराहा की ओर से 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा, पाॅलीटेक्निक चौराहा, सुभाष चौराहा चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह लालबत्ती चौराहा से जी 20 चौराहा कमता तिराहा या कैंट होकर जाएगा।

- डीएसओ चौराहा, रॉयल होटल चौराहा की ओर से सिकंदरबाग चौराहा, महानगर, गोमतीनगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा। यह लालबत्ती चौराहा से जी 20 चौराहा, कमता तिराहा होकर जाएगा। - पार्क रोड की ओर से चारबाग, कैसरबाग, लालबत्ती की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज में प्रतिबंधित रहेगा। यह पार्क रोड से सिकंदरबाग चौराहा, चिरैयाझील चौराहा, सुभाष चौराहा की ओर से जाएगा।
विज्ञापन


- गोमतीनगर की ओर से कैंट, चारबाग, आलमबाग, चौक की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात समतामूलक चौराहा से ग्रीन कारिडोर होकर डालीगंज चौराहा होकर जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहा की ओर से चारबाग, चौक, कैसरबाग की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज की ओर नहीं जा सकेगा। यह सुशीला स्मृतिका ग्रीन काॅरिडोर चौराहा होकर ग्रीन कारिडोर, डालीगंज चौराहा होकर जा सकेगा।

- परिवर्तन चौक, हिंदी संस्थान तिराहा की ओर से गोमतीनगर, कैंट, अर्जुनगंज, तेलीबाग कानपुर रोड की ओर जाने वाला सामान्य यातायात हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह सुभाष चौराहा से ग्रीन काॅरिडोर या चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
- तेलीबाग / बंगलाबाजार से गोमतीनगर / महानगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात डीएसओ चौराहा /हजतरगंज की ओर प्रतिबंधित रहेगा, बल्कि यह यातायात बन्दरियाबाग चौराहा / गोल्फ क्लब चौराहा / 1090 चौराहा / समतामूलक चौराहा होकर जा सकेगा।

- लालबाग चौराहा से महानगर, गोमतीनगर, कैंट की ओर जाने वाला सामान्य यातायात कैपिटल तिराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह मेफेयर तिराहा, सुभाष चौराहा, अल्का तिराहा, डनलप तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा, ग्रीन काॅरिडोर होकर जा सकेगा। - चारबाग से महानगर, गोमतीनगर की ओर जाने वाला सामान्य यातायात बर्लिंग्टन चौराहा से बाएं अशोक लाट चौराहा होते हुए सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु होकर जा सकेगा।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें