फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: युवती को मैंगो शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 04:58 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पुलिस ने नशीला मैंगो शेक पिलाकर युवती का दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मड़ियांव की पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी शिवलोक कॉलोनी, अलीगंज निवासी रंजीत सिंह राठौर (36) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि रंजीत ने मैंगो शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती और उसकी रिश्तेदार को पिला दिया। इसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि 14 जुलाई को पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने करीब 18 वर्षीय युवती को नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 10:30 बजे रंजीत सिंह राठौर को सीतापुर स्थित उसके मामा के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें