फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: महिला की सिर कूचकर हत्या, दुकान के बाहर मिला शव, मां बोली- पांच साल से थी शराब की लत

Tue, 15 Sep 2026 08:33 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, आलमबाग (लखनऊ)

सार

पूछताछ में पता चला है कि सोमवार देर रात राधा और भोला के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृष्णानगर के बाराबिरवा स्थित मानसरोवर मार्केट में सोमवार देर रात राधा (32) की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनका खून से लथपथ शव खाली पड़ी दुकान के सामने मिला। राधा के साथ रहने वाला भोला घटना के बाद से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक, राधा विजयनगर के नारायणपुरी की रहने वाली थीं। वह करीब तीन साल से मानसरोवर मार्केट में घूमती रहती थीं और रात में खाली दुकानों के सामने सो जाती थीं। मंगलवार सुबह लोगों ने उनका शव देखा और पुलिस को सूचना दी। कृष्णानगर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। पूछताछ में पता चला कि राधा के साथ भोला नाम का युवक रहता था। घटना के बाद से उसका मोबाइल बंद है और वह लापता है। राधा की मां रेखा की तहरीर पर भोला के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शराब के नशे में विवाद के बाद हत्या की आशंका
एडीसीपी के मुताबिक, आशंका है कि वारदात भोला ने ही की है। लोगों से पूछताछ में पता चला है कि सोमवार देर रात राधा और भोला के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मार्केट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही राधा के संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


पांच साल से परिवार से अलग थी
मां रेखा ने बताया कि करीब पांच साल पहले राधा को शराब की लत लग गई थी। इसके बाद परिवार ने उसके आने-जाने पर रोक लगा दी थी। राधा ने गोरखपुर निवासी विजय चौहान से शादी की थी लेकिन बाद में विजय उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद वह शादीशुदा भोला के साथ रहने लगी थी। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें