फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : महिला ने लगाया परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, दो दिन की पंचायत के बाद पुलिस ने कराया समझौता

Sat, 09 Sep 2023 06:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में धर्मांतरण  मामला सामने आया है। एक परिवार कभी हिंदू था अब मुस्लिम धर्म स्वीकार कर चुका है। इस मामले में ठाकुरगंज थाने में धर्मांतरण कर चुके परिवार की पीड़ित बेटी ने अपने ही माता-पिता, भाई व भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Lucknow News : धर्म परिवर्तन। सांकेतिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में धर्मांतरण  मामला सामने आया है। एक परिवार कभी हिंदू था अब मुस्लिम धर्म स्वीकार कर चुका है। इस मामले में ठाकुरगंज थाने में धर्मांतरण कर चुके परिवार की पीड़ित बेटी ने अपने ही माता-पिता, भाई व भाभी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उसे जबरस्ती धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। इसके बाद बालागंज चौकी में दो दिन तक पंचायत कराकर मामले को रफा-दफा करा दिया।

विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, रस्तोगी नगर में उसके परिवार के चार लोगों ने धर्म बदल लिया है। बेटी का आरोप है कि उसे भी धर्म बदलने का दबाव बनाया, जिसका विरोध किया। आरोप यह भी है कि इस पर उसकी पिटाई करके घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने महिला के माता-पिता को बुलवाया लेकिन परिवार वालों ने इस मामले को सिरे से नकार दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी मनमुटाव का था, जिसे समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि सारा विवाद पड़ोसी के संपर्क में आने के बाद हुआ। पड़ोसी के बहकावे में माता-पिता, भाई और भाभी ने कथित तौर पर मुस्लिम धर्म अपना लिया है।  घर वाले नमाज अदा करते हैं। घर में बैठकर दुआ की जाती है और उर्स भी होता है।

पीड़िता का आरोप है कि घरवालों ने उन्हें भी ऐसा करने के लिए कहा। लेकिन उसने विरोध जताया। इस पर घरवालों ने उसकी पिटाई की। उसने किसी तरह से खुद को बचाया और एक कमरे में बंद कर लिया। फिर उसने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हिदायत देते हुए छोड़ दिया।  आरोप है कि घरवालों ने उससे कहा कि अगर घर में रहना है, तो यहां पर बना हुआ मंदिर हटाना होगा और नमाज अदा करनी होगी। पर, पीड़िता ने फिर विरोध किया तो 30 जुलाई 2023 को भाई ने उसकी जमकर पिटाई की। इससे हताश होकर महिला ने ठाकुरगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर बालागंज चौकी इंचार्ज ने माता-पिता को बुलाया, जहां उनके बीच बातचीत हुई। चौकी इंचार्ज का कहना है कि धर्मांतरण जैसा कोई मामला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें