फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हम एसी ठीक करने आए हैं... बोल कर घर में घुसे बदमाशों ने लूटा, चाकू से गला रेतने का किया प्रयास

Thu, 10 Jul 2025 10:03 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ की राजकीय कॉलोनी में बदमाशों ने एक घर का दरवाजा खुलवाया और महिला को लूट लिया। इस दौरान महिला की गर्दन भी रेतने का प्रयास किया। चाकू लगने से महिला लहूलुहान हो गई।
 
विज्ञापन
घायल शशि पांडेय व जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूतनाथ मार्केट के पास राजकीय कॉलोनी में रहने वाली शशि पांडेय के घर में घुसकर बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े लूटपाट की। विरोध पर चाकू से शशि का गला रेतने की कोशिश की। सिर, गर्दन, हाथ पर चाकू से वार किए और चेन, अंगूठी, बाली लूट ले गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने एसी मरम्मत के नाम पर घर का दरवाजा खुलवाया था।

विज्ञापन


सचिवालय में अंडर सेक्रेटरी पद पर तैनात हरीशचंद्र पांडेय परिवार के साथ राजकीय कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे डोर बेल बजी। पत्नी शशि बाहर निकलीं तो दो युवकों ने कहा कि एसी खराब होने की शिकायत मिली है। हम एसी बनाने आए हैं। शशि ने कहा कि उनका एसी ठीक है और दरवाजा बंद करने लगीं। तभी एक युवक ने उन्हें पीछे से पकड़ कर मुंह दबा दिया। गले पर चाकू रख दिया। शशि ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाश ने गला रेतने की कोशिश की। इसके बाद भी वह बदमाशों से भिड़ गई। इस दौरान सिर, गर्दन और हाथ पर चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गई। चेन, अंगूठी, बाली लूटने के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। मां की चीख सुनकर घर में मौजूद बेटे श्रेयांश और आशु बाहर निकले। मां को निजी अस्पताल लेकर गए।

ये भी पढ़ें - शराब से यूपी को 56000 करोड़ रुपये का राजस्व, पांच लाख को रोजगार, आईएसडब्लूएआई ने जारी की रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा खुलासा: हैवान छांगुर ने कराए डेढ़ हजार से ज्यादा हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण, मुंबई और दुबई में था नेटवर्क; जिला पुलिस पर उठे सवाल


एसीपी ए विक्रम सिंह ने बताया, अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए सर्विलांस टीम भी लगी है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि वारदात के खुलासे के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
हरीशचंद्र के मुताबिक घर से मात्र 100 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी है। उनके भतीजे ने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपने विभाग के प्रमुख सचिव को मामले से अवगत कराया। तब जाकर पुलिस के साथ एसीपी और डीसीपी पूर्वी भी पहुंचे।

कॉलोनी में था सन्नाटा, रेकी कर की वारदात
वारदात के समय कॉलोनी में सन्नाटा था। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। हरीशचंद्र का आरोप है कि कॉलोनी के बगल में चलने वाली पार्किंग अराजकतत्वों का अड्डा है।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन दिन से बजाई जा रही थी डोर बेल

पीड़ित परिवार ने बताया कि तीन दिन से कोई उनकी डोर बेल बजाकर भाग जा रहा था। लगा बच्चों की शरारत होगी। अब लगता है कि बदमाश डोर बेल बजाकर ये देख रहे थे कि कौन गेट खोलने आता है।

अनजान शख्स के लिए न खोलें दरवाजा
अक्सर सामान बेचने, खुद को मैकेनिक बताकर या फिर डिलीवरी बॉय बनकर बदमाश घर का दरवाजा खटखटाते हैं। ऐसे में अनजान लोगों के दस्तक देने पर घर का दरवाजा न खोलें। कोशिश करें कि मुख्य गेट खोले बिना ही उनसे बात हो। बदमाश कई बार पता पूछने के बहाने घर की घंटी बजाते हैं। ऐसे में आपको सजग रहने की आवश्यकता है।

पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
- इंदिरानगर के सेक्टर 19 निवासी बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी श्रीशचंद्र चतुर्वेदी को डाकिया बनकर आए दो बदमाशों बंधक बनाकर लूटा था।
- वृंदावन कॉलोनी में एनपी सिंह की पत्नी बिंदु से बदमाश ने पता पूछने के बहाने चेन लूट ली थी। बिंदु घर के गेट पर बैठी थीं।
- जानकीपुरम में घर के बाहर खड़ी महिला से पता पूछने के बहाने बदमाश चेन लूट कर भाग निकले थे।

बीकेटी में खरीदारी के बहाने दुकान में घुसकर लूट ली चेन
बीकेटी। बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार को दिन में करीब डेढ़ बजे इलेक्ट्रानिक दुकान के मालिक सुरेंद्र की चेन लूट ली। इसके बाद दोनों बाइक से भाग निकले। जानकीपुरम के जानकी विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र की चंद्रिका देवी रोड से हरदौरपुर जाने वाले मार्ग पर आशित इलेक्ट्रिकल नाम से दुकान है। सुरेंद्र के मुताबिक बुधवार दोपहर में युवक सामान खरीदने के बहाने आए। सुरेंद्र ने बताया कि चेन करीब डेढ़ लाख रुपये की थी। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें