फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इस सीजन में सबसे ठंडा रहा लखनऊ, आज मिलेगी राहत

विज्ञापन
ठंड में गर्म पकड़े पहनकर निकले लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी और आसपास के इलाकों में शनिवार को ठंड और गलन का अहसास बढ़ गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में आ रही गिरावट का दौर शनिवार को भी जारी रहा। इस दिन इस सीजन में अब तक का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इससे ठंड के साथ हल्की गलन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं जो तीन से चार दिन में करीब तीन डिग्री तक बढ़ सकता है। रविवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

ठंड में गर्म पकड़े पहनकर निकले लोग।

ठंड में गर्म पकड़े पहनकर निकले लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें