फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चोरी के शक में ग्रामीणों ने चाचा-भतीजे को पीटा, लोगों का थाने पर हंगामा; पुलिस से नोकझोंक

Wed, 01 Apr 2026 04:15 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में चोरी के शक में ग्रामीणों ने चाचा-भतीजे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर थाने पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीण थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
13 महिलाओं समेत होटल से 16 लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकोरी के मोहद्दीनपुर गांव में मंगलवार रात चोरी के शक में ग्रामीणों ने गांव के रहने वाले चाचा-भतीजे को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से किसी तरह दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले आई। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों की कहासुनी भी हुई। बाद में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पकड़े गए चाचा-भतीजे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा भी किया।

विज्ञापन


मोहद्दीनपुर निवासी नंद किशोर के अनुसार बीते 21 मार्च को उनके घर के पीछे की दीवार काटकर करीब 50 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर लिए गए थे। मंगलवार शाम गांव की नई प्लाटिंग निवासी मुस्तकीम परचून की दुकान पर सामान लेने पहुंचा। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसने सत्यम, नौशाद, मेहंदी और इरफान के साथ मिलकर चोरी करने की बात कही। 

इस पर ग्रामीणों ने मुस्तकीम को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे को भी नहीं बख्शा उसे भी पीट दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने पहुंचाया। इसके बाद करीब 50 से अधिक ग्रामीण थाने पहुंच गए और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। पुलिस ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें