फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईआईआरएफ रैंकिंग में लविवि प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की ओर से जारी रैंकिंग 2026 में लखनऊ विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है। विवि के प्रबंधन और विधि संकायों ने प्रदेश में शीर्ष प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी इन संकायों ने बेहतर रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि आईआईआरएफ रैंकिंग के परिणाम विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप किए जा रहे प्रयासों की सफलता दर्शाते हैं। आईआईआरएफ के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, लविवि के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग (एमबीए) को उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में प्रथम स्थान मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर इसे 42वां स्थान हासिल हुआ है।
विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) के एमबीए पाठ्यक्रम को भी उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ एमबीए स्कूल घोषित किया गया है। आईएमएस के बीबीए पाठ्यक्रम को प्रदेश में दूसरा सर्वश्रेष्ठ कॉलेज होने का गौरव मिला है। राष्ट्रीय स्तर पर बीबीए पाठ्यक्रम को 33वीं रैंक प्राप्त हुई है। विधि संकाय ने कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है। पूरे देश में इसकी रैंक 24 है। निदेशक रैंकिंग गीतांजलि मिश्रा ने उम्मीद जताई कि यह रैंकिंग आगामी प्रवेश सत्र में मेधावियों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन


बीबीएयू का विधि विभाग देश में नौवें नंबर पर
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विवि का विधि विभाग उत्तर प्रदेश में पहले और देश के शीर्ष विधि संस्थानों में नौवें स्थान पर रहा। केंद्रीय विश्वविद्यालयों की प्रबंधन श्रेणी में बीबीएयू को देशभर में सातवीं रैंक मिली है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों की समग्र श्रेणी में बीबीएयू को राष्ट्रीय स्तर पर 19वीं रैंक हासिल हुई है। कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सभी शिक्षकों, अधिकारियों और विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें