फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू में बवाल के बाद तीन प्रोफेसर्स ने दिया इस्तीफा

Wed, 16 Mar 2016 02:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैलाश हॉस्टल में मंगलवार को आधी रात को जमकर बवाल के बाद बुधवार को ये मामला आगे बढ़ गया। एलयू के तीन प्रोफेसर्स ने कुलपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
विज्ञापन


बुधवार को एलयू के चीफ प्रोवेस्ट एसपी त्रिवेदी, स्टूडेंट वेलेफेयर के डीन प्रो. अनिल शुक्ला और चीफ प्रॉक्टर निशि पांडे ने अपना इस्तीफा कुलपति एसबी निमसे को सौंपा।

इन तीनों प्रोफेसर्स ने इस्तीफा देने के साथ ही कहा कि इस समय यूनिवर्सिटी में जो माहौल चल रहा है उसमें काम करना मुमकिन नहीं है। एलयू में खराब माहौल को देखते हुए इन तीनों ने इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो एसबी निमसे ने प्रोवोस्ट प्रो शीला मिश्रा के हॉस्टल खाली न करने व मंगलवार रात हुए बवाल को लेकर विश्वविद्यालय कार्य परिषद की आपात बैठक बुधवार दोपहर एक बजे बुलाई। इस मीटिंग में कुछ अहम फैसले भी होने हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को आधी रात जमकर हुआ था हंगामा

कैलाश छात्रावास - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार रात को कैलाश छात्रावास की प्रोवोस्ट से हॉस्टल खाली कराने को लेकर भड़के लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने मंगलवार रात जमकर बवाल किया था। कुलपति एसबी निमसे से मिलने जा रही छात्राओं के जत्थे में शामिल छात्रों को पुलिस ने खदेड़ा था।

मंगलवार रात को हॉस्टलों से निकले छात्रों ने हंगामा व पथराव हुआ था। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी थी। देर रात तक इलाके में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे।

एलयू के कुलपति प्रो. एसबी निमसे हम किसी के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ छात्राओं की सुरक्षा, उन्हें हॉस्टल में पढ़ाई का माहौल देना और सच को सामने लाना है। विवि के नियमानुसार व ऑर्डिनेन्स की व्यवस्था को देखते हुए आगे की कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें