फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो और छात्रों की परीक्षा छूटी, भूख हड़ताल जारी

Fri, 15 Dec 2023 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर की परीक्षा देने से रोके गए 11 छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। प्रवेश पत्र न जारी होने से बृहस्पतिवार को दो और छात्रों की परीक्षा छूट गई। छात्रों ने मांग की कि जब तक उनका प्रवेश पत्र जारी कर छूटी हुई परीक्षा नहीं कराई जाती है, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने शुक्रवार से पानी भी त्यागने का एलान किया है।
विज्ञापन

तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत बिगड़ने लगी है। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। वहीं भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात के लिए राज्यपाल के सचिव हेमंत चौधरी ने भी उनको बुलावा भेजा। लेकिन जब छात्र वहां पहुंचे तो किन्ही कारणों से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। छात्र विंध्या शुक्ला ने बताया कि बुलावे पर वह दो अन्य साथियों के साथ राजभवन गए थे। लेकिन सचिव के मीटिंग में होने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई। बुलावा आने पर वह दोबारा बातचीत के लिए जाएंगे। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में विंध्यवासिनी शुक्ला, प्रिंस कुमार, मंगेश यादव, आलोक मिश्रा, आकाश पांडेय, शशि प्रकाश, उत्कर्ष तिवारी, रितिक राय, प्रसन्न शुक्ला, रजत अग्रहरि, शैलेंद्र यादव शामिल हैं।
जबरन परीक्षा कक्ष से निकाला बाहर
छात्रों का आरोप है कि बिना एडमिट कार्ड फीस रशीद के साथ परीक्षा देने गए छात्र शशि प्रकाश और प्रसन्न कुमार को प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम ने जबरन परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। छात्रों ने आरोप लगाया उन्हें परीक्षा केंद्र से उठाकर गाड़ी में जबरन बिठाकर विवि के बाहर छोड़ दिया गया। इस दौरान उनके साथ अभद्रता भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें