फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि के नए शैक्षिक सत्र पर डिप्टी सीएम की विद्यार्थियों को सीख, नकारात्मकता से बचें सकरात्मक रहें

Fri, 12 Jul 2019 12:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में नए शैक्षिक सत्र 2019-20 की मंगलवार को शुरूआत हो गई। सत्र के पहले दिन कुलपति एसपी सिंह ने छात्रों व शिक्षकों संग कैंपस में मां सरस्वती का पूजन किया और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने 'राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका' कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की अहम भूमिका है। इसलिए युवा नकारात्मकता से बचें और सकारात्मक रहें। जिसमें नकारात्मकता होती है उसे डूबने से कोई नहीं बचा सकता। युवा वहीं है जिसमें कुछ करने व समाज बदलने का जज्बा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शैक्षिक सत्र बेहतर तरीके से चल सके इसके लिए जरूरी है कि शिक्षक अपना कैलेंडर तैयार करें कि कब, क्या पढ़ाना है। उन्होंने छात्रों को विनम्र बनने की सलाह दी। कहा कि सफलता वही है जब कामयाबी पर पहुंचने पर भी अहंकार न आए। उन्होंने किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान की भी जरूरत बताई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ नए सत्र की शुरूआत में अभी तक विद्यार्थियों के आई कार्ड नहीं बन पाए हैं। विज्ञान संकाय के कई विभागों का टाइम टेबल भी नहीं बन पाया है। ऐसे में पहले दिन से ही विद्यार्थियों को क्लास के लिए भटकना पड़ेगा। हालांकि कला व कॉमर्स संकाय के टाइम टेबल जारी हो गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें