फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ यूनिवर्सिटी में एमएससी जूलॉजी व एमए उर्दू का परीक्षाएं अब 16 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमएससी जूलॉजी, एमए उर्दू, एमए-एमएससी स्टेटिसटिक्स का परीक्षा कार्यक्रम संशोधित किया है। इनकी परीक्षाएं अब 16 अगस्त से होंगी। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार एमएससी जूलॉजी चौथे सेमेस्टर (नियमित, छूटे छात्रों व बैक पेपर) व एमएससी जूलॉजी चौथे सेमेस्टर (ओल्ड कोर्स) की परीक्षाएं 16 से 22 अगस्त तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में एमए-एमएससी स्टेटिसटिक्स दूसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्रों, इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 22 से 31 अगस्त तक और एमए-एमएससी स्टेटिसटिक्स चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्रों, इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 20 से 27 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी। वहीं, एमए उर्दू चौथे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, छूटे छात्रों, इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 16 से 26 अगस्त तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
यूजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं आज से
लविवि में स्नातक छठे सेमेस्टर के साथ चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं बुधवार 10 अगस्त से शुरू हो रही हैं। इसमें पहले दिन बीए ऑनर्स इंग्लिश, राजनीति विज्ञान, फ्रेंच, फंक्शनल हिंदी, उर्दू आदि की परीक्षाएं होंगी। वहीं, बीएससी चौथे सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस की परीक्षाएं भी इसी के साथ शुरू हो रही हैं। बीकॉम चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं पहले से ही शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं कोर्स वाइज दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें