फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे: लखनऊ विश्वविद्यालय का तुगलकी फरमान, छात्रों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

Tue, 13 Feb 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने तुगलकी फरमान जारी करते हुए 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन छात्रों के परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं परिसर में घूमते पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी भी जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से भी छात्रों को विश्वविद्यालय न भेजने की अपील की है। 

14 फरवरी को शिवरात्रि होने के चलते विश्वविद्यालय में अवकाश रहेगा। लेकिन वैलेंटाइन डे होने के चलते विश्वविद्यालय में होने वाली समस्त एक्स्ट्रा क्लास और प्रैक्टिकल पर भी रोक लगा दी है। विश्वविद्यालय के इस फरमान का छात्रों ने जमकर विरोध किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


10 फरवरी को कुलानुशासक विनोद सिंह द्वारा जारी नोटिस में वैलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक बताते हुए 14 फरवरी को विशेष व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें