फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : अब 17 तक भरें विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के नियमित और इम्प्रूवमेंट परीक्षा के विद्यार्थी 17 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक की ओर से 12 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, विद्यार्थियों को समर्थ पोर्टल के स्टूडेंट लॉगिन के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरना होगा। विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों को अपने एनरोलमेंट के आधार पर लॉगिन कर फॉर्म भरना है। वहीं, संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से उपलब्ध कराए गए लॉगिन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करनी होगी। महाविद्यालयों को विद्यार्थियों के भरे हुए परीक्षा फॉर्म और माइग्रेशन/टीसी सहित जरूरी दस्तावेजों की सूची विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 19 नवंबर तक जमा करनी होगी। इसके साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क की रसीद भी लगानी होगी। फॉर्म में त्रुटि होने पर विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर दिए गए ई-मेल और व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें