फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भ्रष्टाचार से दूर रहने की विद्यार्थियों ने ली शपथ

विज्ञापन
लविवि के छात्रों ने भ्रष्टाचार से दूर रहने की ली शपथ।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में बृहस्पतिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। काउंसिल ऑफ सिविल इंजीनियर्स की ओर से केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तरी क्षेत्र के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार से दूर रहने और ईमानदारी, पारदर्शिता व जवाबदेही के मूल्यों को अपनाने की शपथ ली।
विज्ञापन


कार्यक्रम की थीम 'समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा : आज की ईमानदारी, कल का समृद्ध भविष्य' रही। वक्ताओं ने कहा कि एक जिम्मेदार अभियंता बनने के लिए तकनीकी दक्षता के साथ नैतिक मूल्यों और व्यावसायिक ईमानदारी का होना भी जरूरी है। सार्वजनिक संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और भूजल संरक्षण पर भी जोर दिया गया। इस दौरान संकायाध्यक्ष प्रो. सतेंद्र पाल सिंह, प्रो. एनके सक्सेना, इंजी. जितेंद्र प्रताप सिंह, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक विद्या भूषण और एबादुर रहमान मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें