फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: 'रेड कार्ड' जारी होने पर निष्कासित होंगे उपद्रवी छात्र, यलो व पिंक का मतलब वार्निंग

Mon, 13 Aug 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में अनुशासित माहौल बनाए रखने के लिए छात्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उपद्रव करने पर उन्हें रेड कार्ड जारी कर विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाएगा जबकि यलो व पिंक कार्ड जारी होने का मतलब उन्हें वार्निंग देना होगा। विश्वविद्यालय ने 2018-19 सत्र के लिए अनुशासन के नियम बेहद सख्त कर दिए हैं।

विज्ञापन


हॉस्टल में किसी तरह का बवाल न हो इसके लिए अब प्रोवोस्ट के साथ ही असिस्टेंट प्रॉक्टर को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। हॉस्टल को जोन में बांटा गया है। जिससे उन पर नजर रखना आसान हो जाए।

लखनऊ विश्विद्यालय के कुलपति एसपी सिंह का कहना है कि विश्वविद्यालय में अनुशासनहीनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी विद्यार्थी के कैंपस में मारपीट व अनुशासनहीनता में दोषी पाए जाने पर उसे पिंक कार्ड जारी किया जाएगा साथ ही उसे नोटिस भी दी जाएगी। अगर वही छात्र दूसरी बार किसी उपद्रव में शामिल पाया जाता है तो उसे यलो कार्ड जारी कर वार्निंग दी जाएगी। इसके बाद भी अगर वो नहीं सुधरता है और किसी उपद्रव में शामिल पाया जाता है जिससे विश्वविद्यालय की छवि धूमिल होती है तो उसे रेड कार्ड जारी कर विश्वविद्यालय से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति के अनुसार, विश्वविद्यालय में पठन-पाठन का माहौल और शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है। विद्यार्थियों को नए नियमों से जुड़ी जानकारी जल्द ही दे दी जाएगी।

वहीं, प्रोवोस्ट, असिस्टेंट प्रोवोस्ट व असिस्टेंट प्रॉक्टर हॉस्टल के विद्यार्थियों से जानकारी लेते रहेंगे जिससे कि किसी को उपद्रव फैलाने का मौका न मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें