फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू ने बढ़ाई सीटें फिर भी दाखिले को लेकर हो रही है मारामारी

Mon, 18 Jul 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्टूडेंट्स - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजधानी के डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में सीट बढ़ोतरी पर कोई फैसला न होने की वजह से स्टूडेंट्स का बुरा हाल है। एलयू ने अपने यहां 33 प्रतिशत बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले ले लिए हैं। 
विज्ञापन


ज्यादातर डिग्री कॉलेजों में स्नातक काउंसलिंग या तो शुरू हो चुकी है या दाखिले हो चुके हैं। इसके बावजूद सीट बढ़ने पर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। 

एलयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में हर साल 10 फीसदी सीट बढ़ाने का आदेश जारी किया जाता है। इंटरमीडिएट में इस साल सभी बोर्ड का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ज्यादा आया है। इस वजह से दाखिले के काफी मारामारी है।
विज्ञापन


इस साल एलयू ने अपने यहां 33 फीसदी सीटें बढ़ाकर दाखिले ले लिए हैं। दूसरी ओर डिग्री कॉलेज में सीट बढ़ोतरी पर कोई आदेश जारी नहीं किया है। सबसे ज्यादा मारामारी बीकॉम में दाखिले को लेकर है।
Trending Videos
विज्ञापन

गैर पसंद सीटों पर करना पड़ेगा समझौता

demo pic
सीट न बढ़ने की वजह से स्टूडेंट्स बीए या अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिले ले रहे हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि एक बार दाखिला लेने के बाद अगर सीटें बढ़ेंगी भी तो उन्हें इसका फायदा नहीं मिलेगा। 

दाखिला लेने के बाद उनकी फीस फंस जाएगी। ऐसे में उन्हें गैर पसंद की सीट पर ही समझौता करना पड़ेगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला ने भी सीट न बढ़ाने का संज्ञान लिया है।

शनिवार को एलयू में सत्र प्रारंभ होने पर पहुंचे मंत्री से स्टूडेंट्स ने यह मुद्दा उठाया था। इस पर उन्होंने प्रमुख सचिव से इस संबंध में बात करके सीट वृद्धि पर जानकारी मांगी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें