राजधानी के डिग्री कॉलेजों में स्नातक कक्षाओं में सीट बढ़ोतरी पर कोई फैसला न होने की वजह से स्टूडेंट्स का बुरा हाल है। एलयू ने अपने यहां 33 प्रतिशत बढ़ी हुई सीटों पर दाखिले ले लिए हैं।
ज्यादातर डिग्री कॉलेजों में स्नातक काउंसलिंग या तो शुरू हो चुकी है या दाखिले हो चुके हैं। इसके बावजूद सीट बढ़ने पर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।
एलयू से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में हर साल 10 फीसदी सीट बढ़ाने का आदेश जारी किया जाता है। इंटरमीडिएट में इस साल सभी बोर्ड का रिजल्ट 90 प्रतिशत से ज्यादा आया है। इस वजह से दाखिले के काफी मारामारी है।
इस साल एलयू ने अपने यहां 33 फीसदी सीटें बढ़ाकर दाखिले ले लिए हैं। दूसरी ओर डिग्री कॉलेज में सीट बढ़ोतरी पर कोई आदेश जारी नहीं किया है। सबसे ज्यादा मारामारी बीकॉम में दाखिले को लेकर है।