फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि ने जारी किया एक और परीक्षा कार्यक्रम

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सत्र 2026 की विषम सेमेस्टर की कुछ और परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 से 21 दिसंबर तक होंगी। वहीं, एमएससी न्यूट्रिशन की परीक्षाएं 9 से 18 दिसंबर और ललित कला संकाय की परीक्षाएं 15 से 22 दिसंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में आठ दिसंबर को हिस्ट्री ऑफ मीडिया, 10 दिसंबर को इंट्रोडक्शन टू जर्नलिज्म, 12 दिसंबर को रोल ऑफ सोशल साइंसेज इन मास कम्युनिकेशन, 16 दिसंबर को को-करिकुलर कोर्स, 18 दिसंबर को मैसेज एंड मास मीडिया ऑडियंस और 21 दिसंबर को फीचर एंड क्रिएटिव राइटिंग का पेपर होगा। एमएससी न्यूट्रिशन प्रथम सेमेस्टर (न्यू/ओल्ड कोर्स) की परीक्षाएं 9 से 17 दिसंबर तक और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 18 दिसंबर तक होंगी। ललित कला संकाय के अंतर्गत बीवीए, बीएफए और एमवीए के विभिन्न वर्षों एवं सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। इनमें फाइन आर्ट, एप्लाइड आर्ट, स्कल्पचर और टेक्सटाइल डिजाइन के पाठ्यक्रम शामिल हैं। विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें