लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीए एनईपी पाठ्यक्रम की ऑनलाइन काउंसिलिंग के तहत हुए तीसरे अलॉटमेंट का परिणाम बुधवार को अभ्यर्थियों के लॉगिन पर जारी कर दिया। अभ्यर्थी अप्लीकेशन फॉर्म नंबर की सहायता से सीट आवंटन बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के बाद देखकर सीट कंफर्मेशन फीस शुक्रवार रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
परास्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत एमकॉम कॉमर्स, एमकॉम अप्लाइड इकनॉमिक्स और फॉरेंसिक साइंस की सीटों का आवंटन मेरिट के आधार पर जारी किया। अभ्यर्थी लॉगइन आईडी की सहायता से सीट आवंटन देखकर सीट कंफर्मेशन फीस शुक्रवार रात 12 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। एमए हिंदी और एमजेएमसी का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।