लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर-2026 की परीक्षाओं के 11 पाठ्यक्रमों के परिणाम सोमवार को जारी कर दिए। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं।
जारी परिणामों में एमएससी स्टैटिस्टिक्स (चतुर्थ सेमेस्टर), एमए संस्कृत (ग्रुप ए, बी, सी व डी), एमएससी फॉरेंसिक साइंस, बीएससी होम साइंस, बीवीए (एप्लाइड आर्ट्स), बीवीए (पेंटिंग), बीवीए (स्कल्पचर) तथा बीएससी (एनईपी) छठे सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं।
इन कोर्सेज के परिणाम हुए जारी
एमएससी स्टैटिस्टिक्स (चतुर्थ सेमेस्टर)
एमए संस्कृत (ग्रुप ए, बी, सी एवं डी) – चतुर्थ सेमेस्टर
एमएससी फॉरेंसिक साइंस (चतुर्थ सेमेस्टर)
बीएससी होम साइंस (चतुर्थ सेमेस्टर)
बीवीए (एप्लाइड आर्ट्स) – अष्टम सेमेस्टर
बीवीए (पेंटिंग) – अष्टम सेमेस्टर
बीवीए (स्कल्पचर) – अष्टम सेमेस्टर
बीएससी (एनईपी) – छठा सेमेस्टर