फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम नेपाल रवाना

विज्ञापन
नेपाल जाने वाली लखनऊ ​विश्वविद्यालय की टीम।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम शनिवार को टूर्नामेंट खेलने के लिए नेपाल रवाना हुई। टी-20 जय नेपाल कप टूर्नामेंट त्रिभुवन यूनिवर्सिटी में 20 से 28 जनवरी तक होगा। कुलपति प्रो. आलोक राय ने टीम को झंडी दिखाई। क्रीड़ा परिषद के महासचिव अजय आर्या ने बताया कि लविवि पहला मैच दिल्ली विवि से 23 जनवरी को खेलेगा। फाइनल मुकाबला 28 जनवरी को होगा। टीम के चयन करने में इंटरनेशनल खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय, मो. उबेद कमल, जावेद, अरुण कुमार तथा आसिफ ने भूमिका निभाई। मौके पर प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी, डॉ. फाजिल हाशमी, प्रो. आरबी सिंह मून, डॉ. भुवनेश्वरी व अन्य थे।
विज्ञापन


टीम में शामिल खिलाड़ी



आनंद सागर (कप्तान), मनोज कांडपाल, आदित्य प्रताप सिंह, अमृत सिंह, अर्जुन रायज्यादा, ओंकार सिंह, अंश रावत, सैयद मोहम्मद मेहंदी, आशीष यादव, अभिषेक सोनी, यशवर्धन सिंह अभिषेक प्रकाश, सैयद मोहम्मद रिजवी, हर्षवर्धन प्रताप सिंह, सिद्धार्थ दीक्षित व राहुल दास।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें