लखनऊ। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर के परीक्षार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। यह परीक्षा के तनाव से उबारने और सवालों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेगी। शनिवार को राजकीय जिला पुस्तकालय में आयोजित कार्यशाला में लखनऊ समेत मंडल से आए 40 प्रवक्ताओं को परीक्षा के दौरान छात्रों में होने वाले तनाव को दूर करने के सुझाव दिए गए। कम समय में प्रमुख अध्यायों को दोहराना, समय प्रबंधन आदि पर चर्चा की गई। मनोवैज्ञानिक सचिन कुमार, विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. नीरा सिंह आदि मौजूद रहे।