फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के श्रीलंका एलुमनाई चैप्टर का गठन

विज्ञापन
कोलंबो में लखनऊ विश्वविद्यालय के श्रीलंका एलुमनाई चैप्टर का गठन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने वाले श्रीलंकाई मूल के विद्यार्थी अब अपने देश में लविवि का झंडा बुलंद करेंगे। श्रीलंका के दाैरे पर गए प्रतिनिधि मंडल ने इसी उद्देश्य के साथ बुधवार को श्रीलंका एलुमनाई चैप्टर का गठन किया।
विज्ञापन

श्रीलंका चैप्टर के उद्घाटन के माैके पर कोलंबो में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र एकत्रित हुए। कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने पूर्व छात्रों को संबोधित किया और उनका सम्मान किया। कुलपति ने पूर्व छात्रों को आश्वासन दिया कि विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों के साथ अपने संबंधों को जारी रखेगा और उन्हें जुड़े रहने के अवसर प्रदान करेगा। लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री ईरिशा जय सिंहे को श्रीलंका एलुमनाई चैप्टर का संयोजक नामित किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में प्रो. आरपी सिंह, प्रो. गीतांजलि मिश्रा, प्रो. अवधेश त्रिपाठी, प्रो. संगीता साहू और प्रो. केया पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें