फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि ने जारी कीं प्रवेश परीक्षा की तिथियां

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। शुरुआत छह जुलाई से होगी। पहले दिन बीजेएमसी की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से होगी। इसी दिन दोपहर ढाई बजे से बीएलएड की प्रवेश परीक्षा होगी। विवि के परीक्षा विभाग के अनुसार, अभी प्रारंभिक तौर पर प्रवेश परीक्षा की सूची जारी की गई है, इसमें आगे संशोधन भी किया जा सकता है। बीए-बीएससी योगा, होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी और बीफार्मा में प्रवेश परीक्षा की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

लविवि के परीक्षा विभाग के अनुसार, एक दिन में दो प्रवेश परीक्षाएं होंगी जिसमें से एक पहली पाली में 10:30 बजे से तो दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से होगी। सात जुलाई को बीवोक और बीएफए-बीवीए, आठ जुलाई को बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम की परीक्षा होगी। नौ जुलाई को पांच वर्षीय एलएलबी और बीबीए, 10 जुलाई को डीफार्मा व बीएससी कृषि, 11 जुलाई को बीएससी बायो व बीए और 12 जुलाई को बीसीए व बीएससी मैथ्स की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।

दो-दो अंकों के सौ प्रश्न पूछे जाएंगे
लविवि की प्रवेश परीक्षा में कुल सौ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो-दो अंकों का होगा। सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस होंगे। निगेटिव मार्किंग नहीं होगी और प्रश्नपत्र का समय दो घंटे रखा गया है। विवि की ओर से परीक्षा के मद्देनजर सिलेबस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें