महेश नवमी पर वरिष्ठजनों और मेधावियों का सम्मान
लखनऊ। महेश नवमी पर्व के अवसर पर मंगलवार को गोमती नगर स्थित माहेश्वरी सत्संग भवनमें आयोजित समारोह में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पुरुषों और 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शैक्षिक वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं तथा क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नवागंतुक परिवारों, मेधावियों, समाजसेवियों और दीर्घ वैवाहिक जीवन पूरा कर चुके दंपतियों को भी सम्मानित किया गया। ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई। मुख्य अतिथि द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी रहे।
तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में हरि किशन राठी, संजीव माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, गिरधारी लाल सोमानी, विनय माहेश्वरी, अंशु माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, दीपक बल्दुआ, विनय कुमार, अजय माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, रविंद्र गांधी और संजीव सोमानी की भूमिका रही। (माई सिटी रिपोर्टर)