फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ का 21 अगस्त को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) की नई कार्यकारिणी का गठन 21 अगस्त को किया जाएगा। कोविड के कारण लगभग डेढ़ साल देरी से हो रहे चुनाव का दायरा इस बार और व्यापक होगा। लविवि से रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी व हरदोई के कॉलेज जुड़ने के बाद यह पहला चुनाव होगा।
विज्ञापन

विवि से इस साल चार नए जिलों के भी कॉलेज जुड़े हैं। इसके बाद विवि से सहयुक्त कॉलेजों की संख्या 530 से अधिक हो गई है। ऐसे में लुआक्टा चुनाव में शामिल होने वाले शिक्षकों की भी संख्या बढ़ जाएगी। हालांकि, उक्त चार जिलों के कॉलेजों ने हाल ही में प्रबंधकों की एक एसोसिएशन गठित की है। लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि यह संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों का संगठन है, जो शिक्षक हितों की बात उठाता है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी ने लुआक्टा चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया है।
चुनाव की तिथि 21 अगस्त घोषित की गई है। लुआक्टा सदस्यता शुल्क की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय की गई है। चुनाव का विस्तृत कार्यक्रम भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि लुआक्टा का चुनाव पूर्व में 16 फरवरी 2019 को हुआ था। कार्यकारिणी का गठन दो साल के लिए किया गया था, लेकिन कोविड के कारण निर्धारित समय पर चुनाव नहीं हो सका। वहीं, इस साल कवायद शुरू हुई तो चार जिले जुड़ने के बाद की कवायद पूरी की गई। अब प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें