लखनऊ विवि का 57वां दीक्षांत समारोह सोमवार को आर्ट्स फैकल्टी के ग्राउंड पर भव्य पंडाल में शुरू हुआ। इस दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गृहमंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति राम नाईक ने की। समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ को एलएलडी की मानद उपाधि दी गई।
एमएससी केमेस्ट्री की छात्रा कृतिमा ठाकुर को चांसलर गोल्ड मेडल, चांसलर सिल्वर मेडल मॉस्टर ऑफ बिजनेस इकोनॉमिक्स (एमबीई) की छात्रा राशि बख्शी और नीलू चौरसिया को दिया गया। वहीं, वाइस चांसलर गोल्ड मेडल फॉर बेस्ट एनसीसी कैडेट्स अविनाश सिंह को दिया जाना है। राजभवन के निर्देश पर एलयू प्रशासन करीब 40 मेधावियों को ही गोल्ड मेडल दे रहा है।
शिवानी को अतुल महेश्वरी मेमोरियल गोल्ड मेडल
अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल महेश्वरी के नाम पर भी दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल दिया जा रहा है। मॉस्टर्स ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में 82.87 प्रतिशत अंक पाकर टॉप करने वाली शिवानी टंडन को स्व. अतुल महेश्वरी मेमोरियल पत्रकारिता गोल्ड मेडल दिया जाना है।
शिवानी टंडन अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल महेश्वरी के नाम पर मिलने वाले इस गोल्ड मेडल को पाकर काफी उत्साहित हैं। वे कहती हैं कि पत्रकारिता में मील का पत्थर माने जाने वाले स्व. अतुल महेश्वरी के नाम पर शुरू हुए इस पदक को पाकर वह अपने आपको धन्य मानती हैं। वे टीचर बनना चाहती हैं।
बीए की छात्रा दिशा रंजन, बीएससी की छात्रा आयुषी कपूर व एरम फातिमा, बीकॉम ऑनर्स की छात्रा दक्षन अंजुम, बीकॉम की छात्रा अपूर्वा श्रीवास्तव, बीएफए की छात्रा उर्वशी चौरसिया व नताशा, एलएलबी ऑनर्स के छात्र अमिताभ कुमार श्रीवास्तव व अंबिका मेहरोत्रा शामिल हैं।
स्वाति को मिले 12 गोल्ड मेडल
सबसे अधिक 12 गोल्ड मेडल एमएससी मैथमेटिक्स की छात्रा स्वाति सिंह ने हासिल किए हैं। उसने एमएससी मैथमेटिक्स में 91.25 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं एमएससी फिजिक्स के छात्र अभिनव बाजपेई ने 75.36 अंक पाकर, एमए एआईएच की छात्रा ने 69.35 प्रतिशत अंक पाकर और एलएलबी त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की छात्रा अर्पिता सिंह ने 68.83 प्रतिशत अंक पाकर छह-छह गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। बीएससी की छात्रा स्वाति यादव ने 82.61 प्रतिशत अंक पाकर पांच गोल्ड मेडल पाए हैं।
एमए इंग्लिश के छात्र अंश शर्मा ने 70 प्रतिशत अंक पाकर, बीए में 79.22 प्रतिशत अंक पाकर अकील अहमद ने, एमए एप्लाइड इकोनॉमिक्स की छात्राएकता गुप्ता ने 72.89 प्रतिशत अंक पाकर व एमए इकोनॉमिक्स में 73.12 प्रतिशत अंक पाकर छात्रा वंदिता सिंह ने चार-चार गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।