फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डिवाइडर पर चढ़ी अनियंत्रित कार, सो रहे चार लोगों को कुचला, दो की मौत; चालक हुआ फरार

Wed, 05 Mar 2025 09:26 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Accident in Lucknow: लखनऊ में मंगलवार की देर रात दर्दनाक घटना घटी। हसनगंज चौराहे पर एक नियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
इसी वाहन से हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के हसनगंज में मंगलवार रात एक बजे टायर फटने से अनियंत्रित हुई एसयूवी ने डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, यहां दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। दो गंभीर घायलों को भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक किसी की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के बाद एसयूवी चालक गाड़ी वहीं छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


हसनगंज इंस्पेक्टर डीके सिंह के अनुसार मंगलवार रात हसनगंज के नदवा कॉलेज रोड पर बने डिवाइडर पर चार लोग सो रहे थे। देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार से गुजर रही एक एसयूवी का टायर फट गया। इससे वाहन बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचलकर खंभे से टकरा गया। 

आसपास मौजूद लोगों में हादसा देख चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार लोगों के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे पहचान हो सके। पुलिस पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें