फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे, कल दोपहर के बाद से थे लापता; बरामद हुए दोनों के शव

Thu, 12 Jun 2025 09:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Two died by drowning in the river: लखनऊ के मोहनलालगंज में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की डूबकर मौत हो गई। यह दोनों कल शाम से लापता थे। 
विज्ञापन
नदी से निकाले गए दोनों के शव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बुधवार को घर से निकले किशोरो के शव बृहस्पतिवार को सई नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने शव को नदी से निकला लिया है। किशोरो के परिवार के लोगों ने अब तक किसी तरह का आरोप नहीं लगाए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक असोहा उन्नाव के जबरेला गाँव के गोविन्द प्रसाद लोधी के पुत्र रौनक (15) व लाला के पुत्र शिव (15) बुधवार की दोपहर दोनों घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक दोनों के वापस घर न पहुँचने पर दोनों के परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। 

बृहस्पतिवार की सुबह दोनों किशोरो के परिवार के लोग दोनों की तलाश करते हुए गाँव से कुछ दूर स्थित मोहनलालगंज इलाके की सई नदी पर पहुंचे तो नदी के किनारे दोनों के कपड़े मिले। सूचना पर मोहनलालगंज व असोहा की पुलिस पहुंची और दोनों के शव नदी से निकाले गए। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया दोनो शवों को नदी से निकाला गया है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है किसीने कोई आरोप नही लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें