लेआउट संशोधन के बाद रेरा में आवेदन किया जाएगा
वहीं, आवास विकास परिषद अपनी सौमित्र आवासीय योजना अगले दो महीने के अंदर लॉन्च करेगा। यह योजना सुल्तानपुर रोड पर न्यू जेल रोड के पास स्थित है। परिषद इस योजना के लिए रेरा पंजीकरण कराने की तैयारी कर रहा है। पंजीकरण में कोई अड़चन न आए, इसके लिए लेआउट को संशोधित किया जा रहा है।
आवास विकास परिषद के मुख्य अभियंता डीबी सिंह ने बताया कि लेआउट संशोधन के बाद रेरा में आवेदन किया जाएगा। रेरा में पंजीकरण में लगभग एक महीने का समय लगता है। इन योजनाओं का मुख्य लक्ष्य बड़ी आबादी को किफायती आवासीय विकल्प उपलब्ध कराना है।
लॉन्च करने की तैयारी शुरू
एलडीए के वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि कोशिश तो यह है कि 15 अगस्त से पहले ही नैमिष नगर और वरुण विहार आवासीय योजना लॉन्च हो जाए। उसके बाद वेलनेस सिटी योजना को लॉन्च करने की तैयारी शुरू की जाएगी।