फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पंचर डाला का पहिया बदल रहे चचेरे भाईयों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत...तीसरे भाई की हालत गंभीर

Thu, 22 Jan 2026 07:55 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में टायर बदल रहे तीन चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। सुखई और भुस्सन की मौके पर या इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अखिलेश गंभीर घायल हैं। 

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ स्टटी इलाके में बृहस्पतिवार सुबह पंचर डाला का टायर बदल रहे तीन भाईयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। वहीं, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। इस मामले में अभी तक परिजनों ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई है।

विज्ञापन


निगोहां के नहर खेड़ा स्थित रघुनाथ खेड़ा निवासी सुखई रावत (25) अपने दो चचेरे भाईयों भुस्सन (20) और अखिलेश के साथ पिकप डाला पर भूसा लादकर बाराबंकी के देवा रोड रसूलपुर स्थित एक गौशाला में सप्लाई के लिए सुबह निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह 6:00 बजे के करीब रास्ते में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीद पथ सर्विस लेन पर बुद्धू खेड़ा बरौना गांव के पास अचानक पिकअप डाला का पिछला पहिया फट गया। 

डाला चालक ने गाड़ी किनारे खड़ी कर दी और तीनों भाईयों से से टायर बदलने की बात कहकर कहीं चला गया। इसके बाद सुखई, भुस्सन और अखिलेश टायर बदलने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार में आए ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


ट्रक चालक मौके पर भीड़ नहीं होने का फायदा उठाते हुए वाहन समेत भाग निकला। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सुखई और अखिलेश को पीजीआई ट्रामा 2 भेजा। वहीं भुस्सन को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान सुखई और भुस्सन की मौत हो गई। वहीं, अखिलेश का इलाज चल रहा है।







 

डाला के नीचे आए गए तो बच गई जान

अखिलेश के भाई सर्वेश ने बताया कि सुखई रावत के परिवार में पिता राम प्रसाद और मां शांति देवी हैं। सात भाइयों में सुखई छोटा था। वहीं उसके दो भाई काफी समय से लापता हैं। परिजन सुखई की शादी तय करने वाले थे। हादसे के वक्त टक्कर लगने पर अखिलेश डाला के नीचे चले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। वहीं, सुखई और भुस्सन को ट्रक ने रौंद दिया था।

परिजनों ने की फुटेज खंगालने की मांग

भुस्सन तीन भाइयों में छोटा था। भुस्सन के दो बड़े भाई चौहान एवं बाबादीन हैं। पिता शिवरतन हैं, जबकि मां का काफी समय पहले निधन हो गया था। सर्वेश ने मौके पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार करे। फुटेज देखने से पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। चचेरे भाईयों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

खड़े डंपर से घुसी टकराई ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक राम नरेश (57) दोनों वाहनों के बीच फंस गए। करीब एक घंटे के बाद उनको निकला गया। उनकी अस्पताल में मौत हो गई।

मूल रूप से सीतापुर के इमलिया केसवपुर गांव निवासी राम नरेश (57) पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 8 में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह एक टिंबर स्टोर की ट्रैक्टर- ट्राली चलाते थे। उनके बेटे संजीत के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पिता सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्रैक्टर ट्राली से मौरंग लेकर गए थे। 

मौरंग गिराने के बाद वापस लौटते वक्त जीडी गोयनिका स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से ट्रैक्टर-ट्राली टकरा गई। हादसे में रामनरेश को गंभीर चोट लगी और वह फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उनको निकाल कर ट्रामा- 2 में भर्ती कराया। 

कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा और दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें