फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : लखनऊ में तड़के मुठभेड़, फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली; दोनों गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जब पुलिस ने उन्हें रुटीन चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की।
विज्ञापन
दोनों बदमाश कुछ समय पहले ही जेल से छूटे हैं। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी पूर्वी लखनऊ शशांक सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 3 बजे जब हमारी रात्रि गश्ती टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए निकली थी तो सहारा ब्रिज के पास एक तरफ से बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक और दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।

विज्ञापन

जब पुलिस ने उन्हें रुटीन चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। इसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी और दूसरा व्यक्ति भाग गया। हमारी पुलिस टीम ने उनका पीछा किया।

पीछा करने के दौरान उस व्यक्ति ने भी पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस ने भी अपने बचाव में उस पर फायरिंग की, जिसमें उसके भी पैर में गोली लगी। दोनों की पहचान मोनू राजपूत और महेश रावत के रूप में हुई है। जब उनसे विस्तार से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने विपुल खंड और विवेक खंड में पर्स छीनने की वारदातें की थीं।
विज्ञापन


दोनों व्यक्तियों के पास से एक-एक तमंचा और दो-दो कारतूस बरामद किए गए। साथ ही, दोनों घटनाओं में चोरी और छीने गए पर्स बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वे कुछ समय पहले ही जेल से छूटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें