फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ट्रिपल मर्डर: तीनों लाशें रखकर हंगामा, दस थानों की पुलिस तैनात, चौकी प्रभारी और इंस्पेक्टर सस्पेंड

Tue, 27 Oct 2026 11:58 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के सआदतगंज में पार्किंग विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के मामले में परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने, एनकाउंटर, मृतक शिवा की बेटी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
लाशें रखकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सआदतगंज के ब्राह्मणी टोला (नौबस्ता) में पार्किंग विवाद के बाद हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के मामले में बुधवार को परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पिता, पुत्र और भतीजे के शव घर पहुंचने के बाद परिवार के लोगों और पड़ोसियों ने तीनों शव घटनास्थल के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और उसका एनकाउंटर करने की मांग की। वहीं, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने मामले में कार्रवाई करते हुए सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को निलंबित कर दिया।



 

Trending Videos

लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर लापरवाही का आरोप, सख्त कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले हुए विवाद के दौरान पुलिस ने लापरवाही बरती। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि घटना ने उनके परिवार को उजाड़ दिया है और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

बेटी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की मांग

परिजनों ने मृतक शिवा की बेटी को सरकारी नौकरी देने और परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शव रखकर प्रदर्शन के दौरान इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

 

विज्ञापन

थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी निलंबित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त तरुण गाबा ने सआदतगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और कश्मीरी मोहल्ला चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद की गई है।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और चार खोखे बरामद

पुलिस ने गोलीबारी के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल और चार खाली कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें