शिवाजी के रिश्तेदार अनिल अवस्थी ने कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। परिजनों ने कहा कि अगर वारदात के बाद पुलिस आरोपी के घर की तलाशी लेती तो असलहे उसी समय बरामद हो सकते थे। लेकिन पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर शांत बैठ गई। इस घटना में एक बार फिर पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई है।
ये है मामला
26 अक्तूबर को सआदतगंज के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में पार्किंग के विवाद में ऋषभ ने पड़ोस में रहने वाले शिवाजी तिवारी, उनके भाई शंभू तिवारी और बेटे सुयश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में ऋषभ, राजेश, गिरीश, दिनेश, मुन्ना बाबू, दिव्या प्रिया और अदिति के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।