फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder: पैमाइश के दौरान विवाद... लल्लन को बुलाया गया, कहासुनी हुई तो दाग दी थीं गोलियां; इनसाइड स्टोरी

Sun, 04 Feb 2024 01:36 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में हुए ट्रिपल मर्डर में नया खुलासा हुआ है। विवाद पैमाइश के वक्त हुआ था। वहां फरीद भी मौजूद थे। ड्राइवर के जरिये लल्लन को बुलाया गया था। पुलिस की तफ्तीश में इस तथ्य की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपी अशरफी ने भी पूछताछ में खुलासा किया है।
विज्ञापन
Lucknow Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के मलिहाबाद के ट्रिपल मर्डर में बड़ा खुलासा हुआ है। पैमाइश के वक्त खेत में ही फरीद और मुनीर भी मौजूद थे। अशरफी (लल्लन का ड्राइवर) के जरिये लल्लन खान को मौके पर बुलाया गया था। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो फरीद और मुनीर घर लौट गए थे। 
विज्ञापन


तब लल्लन, उसका बेटा व अन्य आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोलकर गोलियां बरसाकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस की जांच में ये अहम तथ्य सामने आए हैं। वहीं गिरफ्तार किये जा चुके अशरफी ने भी इसकी पुष्टि की है।

दरअसल वारदात के बाद फरीद का कहना था कि पैमाइश को लेकर उन्हें समन मिला था। जब वह मौके पर जा रहे थे तो पता चला कि पैमाइश खत्म हो चुकी है, इसलिए वह आधे रास्ते से लौट गए थे। पुलिस ने जब तफ्तीश की और आरोपी अशरफी से पूछताछ की तो पता चला कि पैमाइश के लिए फरीद, मुनीर, सलमान व अन्य लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


फरीद व उनके पक्ष के लोगों ने अशरफी के जरिये लल्लन को वहां पर बुलाया। वह अपने बेटे फराज व साथी फुरकान के साथ पहुंचा था। उसके पहुंचते ही दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया था। तब फरीद व मुनीर घर लौट गए थे।

दोबारा हुई थी कहासुनी तब दागी थीं गोलियां
डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि पहली बार खेत में दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। वहां हुए विवाद की वजह से आरोपी खुन्नस में फरीद के घर पहुंचे। यहां भी पहले चंद सेकेंड दोनों के बीच कहासुनी व नोकझोंक होती रही। फिर पिता-पुत्र ने राइफल निकालकर गोलियां दागी थीं। सीसीटीवी फुटेज से भी नोकझोंक होने की पुष्टि हुई है। पहले पीड़ित पक्ष का दावा था कि आरोपियों ने आते ही गोलियां बरसाईं, जबकि कोई विवाद नहीं हुआ था।
 

जब तक असलहा लेने गए, तब तक तहस-नहस कर दिया
डीसीपी के मुताबिक फरीद के पास भी लाइसेंसी शस्त्र है। जब विवाद बढ़ने लगा तो वह असलहा लेने भीतर गए थे। इधर लल्लन और फराज ने फरहीन से हाथापाई शुरू कर दी। ये देख फरहीन के बेटे हंजला ने विरोध किया। तभी हंजला पर पहली गोली दाग दी थी। जब फरीद बाहर आए, तब तक आरोपी मुनीर व फरहीन को भी गोली मारकर भाग चुके थे।
 

पैमाइश के वक्त छह फीट जमीन को लेकर हुआ विवाद, मां-बेटे समेत तीन की हत्या
आपको बता दें कि लखनऊ के मलिहाबाद के मोहम्मदनगर तालुकेदारी गांव में जमीन की पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर ने अपने बेटे और साथियों संग मिलकर घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मां-बेटे और चचेरे भाई की हत्या कर दी। असलहा लहराते हुए आरोपी फरार हो गए। 

सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी, फोरेंसिक टीम और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।

गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर लल्लन खान का गांव के ही रहने वाले फरीद खान (लल्लन के रिश्ते में दामाद) से जमीन का विवाद चल रहा था। इस जमीन में दो और भी हिस्सेदार हैं। शुक्रवार को मीठेनगर में विवादित जमीन की पैमाइश होनी थी। फरीद के अलावा अन्य दोनों पक्षों के लोग मौके पर मौजूद थे। वहां पैमाइश के दौरान छह फीट जमीन को लेकर विवाद शुरू हो गया। 

 
विज्ञापन

विवाद की जानकारी होते ही बीच रास्ते से फरीद वापस घर लौट गए थे। उधर, लल्लन इस विवाद के पीछे फरीद की साजिश मान रहा था। वह वहां से तुरंत (करीब साढ़े तीन बजे) अपने बेटे फराज खान व अन्य साथियों के साथ थार से फरीद के घर पहुंच गया। वे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इसमें फरीद के (15) वर्षीय बेटे हंजला, पत्नी फरहीन (35) और बीच-बचाव करने पहुंचे फरीद के चाचा मुनीर (55) को गोलियां लग गईं। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने लल्लन के ड्राइवर अशरफी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें