फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती की रैली के चलते बदला रहेगा लखनऊ का ट्रैफिक

Sun, 09 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर रविवार को कांशीराम स्मारक स्थल (ईको गार्डन) आलमबाग में काफी संख्या में बीएसपी कार्यकर्ता व नेताओं को हुजूम उमड़ेगा। इसे लेकर यातायात का डायवर्जन/पार्किंग व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन


इधर से न जाएं
- कानपुर रोड ट्रैफिक बाराबिरवा चौराहे से गीतापल्ली, (ईको गार्डन) बंगला बाजार नहीं जाएगा

- बंगला बाजार नहर पुल से ट्रैफिक ईको गार्डन, बाराबिरवा नहीं जाएगा

- चारबाग से ट्रैफिक जेल हाउस बंगला बाजार नहीं जाएगा

- गोमतीनगर/हजरतगंज से ट्रैफिक बंगला बाजार ईको गार्डन नहीं जाएगा

- फ तेहअली तालाब चौराहे से यातायात जेल हाउस, बंगला बाजार नहीं जाएगा

- रायबरेली रोड का ट्रैफिक तेलीबाग नहर पुल चौराहे से बंगला बाजार पुल नहीं जाएगा

- फ तेहअली तालाब से चारबाग पीछे रेलवे स्टेशन की ओर यातायात नहीं जाएगा

- रोडवेज बसें चारबाग नहीं आ सकेगी

इधर से जाएं

demo pic
- कानपुर रोड का ट्रैफिक बौद्धविहार या आलमबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया होकर जाएगा

- बंगला बाजार पुल पार कर बौद्धविहार मार्ग या आशियाना होकर जाएगा

- चारबाग से ट्रैफिक फ तेहअली तलाब, आलमबाग या तेलीबाग होकर जा सकेगा

- गोमतीनगर से यह ट्रैफिक करियप्पा चौराहे से तेलीबाग, शहीद पथ होकर जाएगा

- फतेहअली से ट्रैफिक आलमबाग या कुंवर जगदीश होकर जा सकेगा

- रायबरेली रोड से यह यातायात तेलीबाग बाजार, छप्पन चौराहे होकर जाएगा

- फतेहअली से यह यातायात लोको चौराहा, रविंद्रालय होकर जा सकेगा

- रोडवेज बसें तेलीबाग, पॉलीटेक्निक चौराहा, बाराबिरवा पर सवारियों को उतारकर वापस जाएंगी
विज्ञापन

ऐसी रहेगी पार्किंग व्यवस्था

demo pic
- वीआईपी/छोटे वाहनों की पार्किंग ईको गार्डन के अंदर पी-1 में होगी

- हरदोई/सीतापुर रोड से आने वाली बसें बाराबिरवा चौराहे से दाहिने स्मृति उपवन पी-2 में पार्क होंगी

-कानपुर/उन्नाव रोड से आने वाली बसें शहीद पथ न जाकर स्मृति उपवन के पीछे पी-3 पार्क होंगी

- फैजाबाद रोड/सुल्तानपुर रोड/रायबरेली रोड की बसें निकट वृंदावन योजना पक्की पार्किंग पी-4 पार्क होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें