फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: जाम ने किया परेशान तो अफसरों को याद आई समीक्षा, पुलिस आयुक्त ने अचानक बुलाई बैठक; जानें नया प्लान

Fri, 02 Jan 2026 08:54 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नए साल पर लगे जाम से सबक लेते हुए लखनऊ पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की। भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को कारण बताया गया। यातायात सुधार के लिए 10 अतिरिक्त रेसर बाइक और 42 दरोगा तैनात होंगे। अवसर विशेष डायवर्जन प्लान और सख्त पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी।
विज्ञापन
जाम से हो रहे लोग परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर जश्न मनाने निकले लाखों लोगों को जाम ने परेशान किया तो पुलिस आयुक्त अमरेंद्र सिंह सेंगर ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक बुलाई। नए साल पर लगे जाम के कारणों और भविष्य में इसके निदान को लेकर चर्चा की गई। समीक्षा में बताया गया कि पांच लाख से ज्यादा लोग एक लाख वाहनों से शहर में मौजूद थे। इसकी वजह से यातायात का दबाव बढ़ा।

विज्ञापन


समीक्षा में कहा गया कि एक किलोमीटर की परिधि में चार प्रमुख मंदिर हनुमान सेतु, खाटूश्याम मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और हनुमन्त धाम मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने आए थे। कतकी मेला एवं उत्तरायणी मेले में भी लोगों की भीड़ थी। इसकी वजह से परिवर्तन चौक और नदवा बंधा मोड़ पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहा। बताया गया कि यह क्षेत्र घनी आबादी का होने के साथ-साथ यहां के सड़कों की चौड़ाई कम है। इससे सामान्य दिनों में भी यहां पर यातायात का दवाब रहता है। 

यही वजह है कि बृहस्पतिवार को यहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। पुलिस का कहना है कि चिड़ियाघर में अत्यधिक संख्या में लोगों के आने के कारण वहां काउंटर को बंद करना पड़ा था। एक बार फिर शहर को जाम से जूझने के बाद अब यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस को 10 अतिरिक्त रेसर मोबाइल बाइक और 42 दरोगा नियुक्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन

तैयार किया जाएगा अवसर विशेष डायवर्जन मैप 

समीक्षा बैठक में यातायात को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डायवर्जन प्लान को समय से और अवसर विशेष डायवर्जन मैप तैयार कराने का निर्णय लिया गया है। 

इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल और मोबाइल ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा पार्किंग स्थल से ही अलग-अलग मार्गों के माध्यम से प्रवेश और निकास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे एक ही मार्ग पर अनावश्यक यातायात का दबाव नहीं होगा। नो पार्किंग जोन का सख्ती से पालन कराते कराने के लिए क्रेन वाहनों की अतिरिक्त व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।

ट्रैफिक मार्शल लगाएंगे तभी मिलेगी कार्यक्रम की अनुमति बैठक में सड़क सुधार के लिए नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और एलडीए से समन्वय बनाकर रोड इंजीनियरिंग को ठीक कराने की बात हुई। इसके साथ ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ भी बैठक करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन

ट्रैफिक मार्शल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए

विभिन्न आयोजनों में पार्किंग स्थल पर बड़ी संख्या में ट्रैफिक मार्शल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई आयोजक ट्रैफिक मार्शलों की ड्यूटी नहीं लगाता है तो उसे कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। बैठक में ऐसे मार्गों को चिन्हित करने के लिए कहा गया जहां पर लोग सड़क पर ही वाहन पार्क करते हैं। 

ऐसे मार्गों से भी क्रेन के माध्यम से वाहनों को उठाया जाएगा। बैठक में ग्रीन कॉरिडोर मार्ग का भ्रमण कर रोड इंजीनियरिंग की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए ताकि इससे जुड़े अन्य मार्गों पर दबाव न बढ़े। समीक्षा में कहा गया कि ट्रैफिक को बेहतर करने के लिए अतिरिक्त जनशक्ति की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें