फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरण के चलते बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक डायवर्जन

Thu, 05 Nov 2026 08:25 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को नवनियुक्त दरोगाओं को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम के चलते सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक विश्वविद्यालय और पुलिस लाइन के आसपास यातायात बदला रहेगा। निशातगंज, आईटी चौराहा, डालीगंज और अयोध्या रोड से आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को नवनियुक्त दरोगा को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। इस कारण लखनऊ विश्वविद्यालय के आसपास सुबह आठ से दोपहर करीब 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

  • निशातगंज से आईटी चौराहे की ओर आने वाले लोग इंदिरा ओवरब्रिज ढाल तिराहे से सीधे नहीं जा सकेंगे।
  • छन्नी लाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे की ओर से आने वाले पुलिस लाइन अस्पताल के गेट नंबर पांच, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • अयोध्या रोड और जीटीआई की ओर से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगी।
  • सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु या डालीगंज पुल से आने वाले आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर पांच, अयोध्या रोड और निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • निरालानगर चौराहा नंबर चार से निरालानगर मोड़ और आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
  • डालीगंज से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से आईटी मेट्रो स्टेशन की तरफ नहीं जा सकेगा।
  • अयोध्या रोड के बीच किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। यहां और मजार तिराहे से हनुमान सेतु सड़क के दोनों ओर कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें