फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गृहकर-जलकर पर ब्याज और सरचार्ज माफी के लिए आज आखिरी मौका, अवकाश के बावजूद सभी जोनल कार्यालय खुलेंगे

Sat, 14 Nov 2026 10:46 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ में गृहकर और जलकर के बकाये पर ब्याज व सरचार्ज माफी पाने का शनिवार को अंतिम मौका है। नगर निगम के सभी आठ जोनल कार्यालय अवकाश के बावजूद खुले रहेंगे। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन करने वालों को 15 दिसंबर तक बकाया रकम जमा करनी होगी।
विज्ञापन
लखनऊ नगर निगम। - फोटो : संवाद एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना के तहत गृहकर व जलकर में ब्याज और सरचार्ज से छूट पाने का शनिवार को अंतिम मौका है। इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। बकायेदारों की सुविधा के लिए महीने के दूसरे शनिवार को अवकाश के बावजूद नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे। जो लोग आवेदन कर देंगे उनके पास 15 दिसंबर तक बकाया रकम जमा करने का मौका रहेगा।

विज्ञापन


योजना के तहत इस साल एक अप्रैल तक के लंबित बकाये की पूरी रकम जमा करने पर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट दी जाएगी। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने बताया कि ओटीएस के लिए पोर्टल https://upulbots.in के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आठों जोन में ओटीएस हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां योजना से संबंधित जानकारी और ऑफलाइन आवेदन जमा करने में मदद ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें