फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण देने सीएम आवास पहुंचा परिवार

Sat, 14 Nov 2026 09:03 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ

सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह का परिवार शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। परिवार ने उन्हें रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण दिया। दोनों की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। समारोह में राजनीति और खेल जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
लखनऊ में CM योगी आदित्यनाथ से रिंकू सिंह के परिवार ने की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी का निमंत्रण देने के लिए रिंकू सिंह का परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचा। शनिवार को परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री आवास पर उनसे मुलाकात की और शादी का कार्ड सौंपकर समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन


रिंकू सिंह की माता बीना देवी, भाई सोनू सिंह और बहन नेहा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। परिवार की इस मुलाकात के दौरान शादी का निमंत्रण कार्ड चर्चा में रहा। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में होगी। समारोह में राजनीति, खेल और अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें