फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: विश्वकप के मुकाबलों की पहली बार मेजबानी करेगी राजधानी, लखनऊ में चार और मुकाबले संभव

Tue, 13 Jun 2023 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विश्वकप के लिए टीम इंडिया के जारी शेड्यूल के अनुसार, भारत-इंग्लैंड के बीच मुकाबला 29 अक्तूबर को खेला जाएगा। सूत्रों की माने तो स्टेडियम में चार अन्य मुकाबले भी खेले जा सकते हैं। 
विज्ञापन
लखनऊ का इकाना स्टेडियम। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ शहर का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम वनडे क्रिकेट विश्वकप के तहत भारत और मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के बीच मुकाबले की मेजबानी करेगा। विश्वकप के लिए टीम इंडिया के जारी शेड्यूल के अनुसार यह मुकाबला 29 अक्तूबर को खेला जाएगा। 
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो स्टेडियम में चार अन्य मुकाबले भी खेले जा सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई हैं। यूपी की बात की जाए तो कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में विश्वकप के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। 

पहला मुकाबला वर्ष 1987 में रिलायंस वर्ल्डकप के तहत वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका के बीच खेला गया था। इसमें वेस्टइंडीज ने 25 रन से जीत दर्ज की थी। दूसरा मुकाबला वर्ष 1996 में विल्स वर्ल्डकप के तहत भारत और जिंबाब्वे के बीच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम 40 रन से विजयी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें