फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात: अब यहां भी रुकेगी वंदे भारत, धर्मनगरी का सफर सुहाना बनाएगी यह लग्जरी ट्रेन; पहले से तेज भरेगी फर्राटा

Tue, 03 Dec 2024 03:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब नजीबाबाद में भी रुकेगी। इससे देहरादून पहुंचने का समय बदल जाएगा।अब तक बरेली समेत तीन स्टेशनों पर ही रुकती थी। 
विज्ञापन
वंदे भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के आवागमन में 10 दिसंबर से पांच मिनट तक का बदलाव हो जाएगा। इस ट्रेन को 10 दिसंबर से प्रायोगिक तौर पर नजीबाबाद स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा। 22545/22546 लखनऊ-देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ऑक्यूपेंसी के मामले में बाकी ट्रेनों से काफी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में इसके कोचों की संख्या भी आठ से बढ़ाकर 10 की जानी है।

विज्ञापन


10 दिसंबर को लखनऊ से चलने वाली 22545 लखनऊ जंक्शन-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन सुबह 11:08 बजे पहुंचकर 11:10 बजे छूटेगी। हरिद्वार स्टेशन पर अपने पूर्ववत समय 12:12 बजे पहुंचकर 12:15 बजे छूटेगी। देहरादून 1:35 बजे के स्थान पर 1:40 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन के बरेली आने का समय पूर्ववत सुबह 8:33 बजे ही रहेगा।

औसत गति में इजाफा किया जाएगा

देहरादून से चलने वाली 22546 देहरादून-लखनऊ जंक्शन वंदे भारत एक्सप्रेस नजीबाबाद स्टेशन शाम 4:17 बजे पहुंच कर 4:19 बजे छूटेगी। शेष स्टेशनों पर इस ट्रेन के आवागमन का समय पूर्ववत रहेगा। इस ट्रेन के बरेली आने का समय पूर्ववत शाम 7:03 बजे ही रहेगा। नजीबाबाद में दो मिनट के ठहराव के कारण कुछ रेलखंडों में वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति में इजाफा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें