फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ को बनाएंगे वर्ल्ड क्लास सिटी : राजनाथ

विज्ञापन
जानकीपुरम में कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी लखनऊ को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पूरी ईमानदारी से काम किया जा रहा है। अमौसी एयरपोर्ट को भी दुनिया के ज्यादातर देशों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

रक्षामंत्री व सांसद राजनाथ सिंह ने रविवार को यें बातें कहीं। वे जानकीपुरम में कम्युनिटी सेंटर और लाइब्रेरी का उद्घाटन करने पहुंचे थे। लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जानकीपुरम विस्तार योजना में अटल चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम चौराहे पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इसके साथ ही 1250 सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने व 250 ओपन जिम का शिलान्यास हुआ।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जिस सामुदायिक विकास केंद्र का उद्घाटन किया है वह समाज के उत्थान की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यहां जिस तरह से अपने काम को बेहतरीन तरीके से कर रहा है, इसकी प्रशंसा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अटलजी के विचारों में जन सेवा और संवेदनशील नेतृत्व की भावना झलकती थी तो डॉ. अब्दुल कलाम ने विज्ञान को आत्मनिर्भर भारत का आधार बनाया है। नई पीढ़ी को चाहिए कि वह इनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
विज्ञापन

राजनाथ सिंह ने विज्ञान, शिक्षा और स्वावलंबन को तीन स्तंभ बताया, जिन पर देश को विश्व गुरु बनने की राह पर बढ़ना है। अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, डॉ. राघवेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे ।

पांच विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे सामुदायिक केंद्र

राजनाथ सिंह ने कहा, पारिवारिक समारोह के आयोजनों में लोगों को समस्या आती है। तभी निर्णय लिया गया कि सभी पांच विधानसभाओं में एक सामुदायिक केंद्र बनाया जाए। इसका किराया भी न्यूनतम रखा जाएगा।

लखनऊ के चारों ओर चलेगी सर्कुलर ट्रेन

राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ के चारों ओर सर्कुलर ट्रेन चलाने के लिए पैसा स्वीकृत हो चुका है। सर्वे का काम चल रहा है। उन्होंने कहा, मैं सांसद रहूं या ना रहूं, विकास के लिए मेरी प्रतिबद्धता कायम रहेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि रक्षा मंत्री की इस बार लखनऊ में उपस्थिति दीपावली को विशेष बना रही है। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि विकास कार्यों में लखनऊ महानगर को भी पछाड़ता दिख रहा है।

Next
AU ऐप में पढ़ें