फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हनुमान मंदिर की दीवार गिरने से तीन महीने के मासूम की मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Thu, 09 Apr 2026 02:23 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के अलीगंज स्थित हनुमान मंदिर की दीवार गिरने से तीन महीने के मासूम की नीचे दबकर मौत हो गई। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर दौड़े जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक बच्चा (फाइल फोटो) - फोटो : AI image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर की दीवार गिरने से नीचे दबकर तीन महीने के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से मां संध्या और पिता गजोधर का बुरा हाल है। परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर के सामने सड़क चौड़ीकरण को लेकर तोड़फोड़ की जा रही थी। इसी दौरान मंदिर की दीवार गिरने से तीन महीने का रूपलाल चपेट में आ गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर गए जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिसकर्मी और क्षेत्रीय पार्षद मान सिंह यादव मौजूद रहे।

बच्चे के बाबा मेवालाल ने कहा कि बच्चा घर में सो रहा था तभी दीवार गिरने से इसकी चपेट में आ गया। प्रशासन की तरफ से मदद का कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें