फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नशे में रास्ता भटक गए थे तीनों दोस्त, फ्लाईओवर से गिरकर हुए घायल, एक की हालत नाजुक

Mon, 19 May 2025 03:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रविवार देर रात फ्लाईओवर से गिरे तीन दोस्तों में से एक की हालत नाजुक है जबकि दो की हालत सामान्य है। हादसे के समय तीनों नशे में थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानगर में रविवार रात 2:45 बजे हुए हादसे में घायल बाराबंकी के हर्षित की हालत ट्रामा सेंटर में नाजुक बनी हुई है । जबकि उसके दोस्त बाराबंकी के आवास विकास कॉलोनी निवासी कृष्णा और मोनू यादव की हालत सामान्य है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के मुताबिक तीनों कुछ काम से बाराबंकी से लखनऊ आए थे। वे काफी नशे में थे जिस कारण रास्ता भटक गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर पहुचाया था। मोनू और कृष्णा की हालत सामान्य है। अभी तक हर्षित के घरवालों से संपर्क नहीं हो सका है। अन्य दोनों के घरवालों को घटना की जानकारी दी गई है।

बता दें कि निशातगंज फ्लाईओवर पर रविवार देर रात सवा दो बजे गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक पुल के नीचे गिर गए थे और बाइक ऊपर ही रह गई थी। तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निशातगंज चौकी पुलिस ने तीनों को ट्रॉमा सेंटर भिजवा दिया था।
विज्ञापन


युवकों की पहचान आवास विकास बाराबंकी निवासी कृष्णा यादव, मोनू यादव और हर्षित यादव के तौर पर हुई है। इनमें से एक युवक ने बताया कि वे पार्टी करने लखनऊ आए थे। देर रात शहर घूम रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें