फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: स्टंट करते समय तीन बाइकें अनियंत्रित होकर पलटीं, पांच चोटिल; वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 14 Jul 2025 11:17 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Bike stunt in Lucknow: सोशल मीडिया पर 20 बाइक सवार लोगों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नीचे का बताया गया है। इसमें बाइक सवार लोग स्टंट करते दिखे। 
विज्ञापन
बाइक स्टंट का वीडियो हुआ वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर 20 बाइक सवार लोगों का स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के नीचे का बताया गया है। इसमें बाइक सवार लोग स्टंट करते दिखे। इस दौरान एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग से टकराकर पलट गई। उन्हीं के ग्रुप के दो बाइक सवार चार लोग भी आपस में टकरा कर गिर गए। हादसे में पांच लोग चोटिल हो गए।

विज्ञापन


एक्स पर वायरल 28 सेकेंड के इस वीडियो में 20 बाइक सवार पूरी सड़क को घेरे हुए स्टंट करते दिखे। सभी बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। हादसे के कारण बगल में स्टंट करते चल रहे दो और बाइकें आपस में टकरा गईं। बाइकें सड़क पर पलट गईं और उस पर सवार और चार लोग गिरकर चोटिल हो गए। आरोपियों के अन्य साथी उन्हें अपने साथ उठा कर ले गए। इंस्पेक्टर हसनगंज अमर सिंह के मुताबिक वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें