फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: ई ऑटो चालक ने साथियों संग युवक को लूटने का किया प्रयास, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 16 Jul 2024 03:06 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक यात्री को लूटने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ई ऑटो चालक ने सूनसान जगह पर अपने साथियों संग उसे लूटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोपी विवेक, विजय और राजेन्द्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज में सोमवार तड़के प्रेरणा स्थल के पास ई- ऑटो चालक ने तीन साथियों संग युवक को लूटने का प्रयास किया। इस बीच गस्त पर निकली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। 

विज्ञापन

बहराइच में कैसरगंज के बढ़ौली में रहने वाला मो. असीम नोएडा में जूस की दुकान पर काम करता है।

असीम के मुताबिक रविवार शाम वह गाजियाबाद से घर जाने के लिए ट्रेन में बैठा था। सोमवार तड़के करीब चार बजे वह चारबाग रेलवे स्टेशन पर उतरकर कैसरबाग बस अड्डे जाने के लिए वाहन तलाश रहा था। तभी ई ऑटो चालक कैंपवेल रोड निवासी विवेक रावत ने उसे बस अड्डे पर छोड़ने की बात कही। ऑटो में पहले से ही चालक के साथी बाजारखाला के मेहंदीगंज के विजय कुमार, राजेंद्र व एक नाबालिग सवारी बन कर बैठे हुए थे।

काफी देर ऑटो इधर-उधर घुमाते रहे बदमाश 
असीम के मुताबिक विवेक उन्हें काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा। इसके बाद ठाकुरगंज में प्रेरणा स्थल के पास सुनसान जगह पर ऑटो रोक दिया। चारों आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और उनकी जेब रखे तीस हजार रुपये व मोबाइल लूटने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


पालीगन सिपाहियों की सतर्कता से बचा युवक
पीड़ित की चीख सुन वहां गश्त कर रहे पालीगन सिपाही सोनू भारती व हरेंद्र सिंह पहुंचे और संदेह होने पर उन्होंने चारों को दबोच लिया। सिपाही पीड़ित व आरोपियों को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज तीन को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें