फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की दी धमकी, चप्पे-चप्पे पर हुई जांच, लगेज, स्कैनर की भी चेकिंग

Sat, 25 Jul 2026 11:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

डायल 112 पर किसी ने शुक्रवार रात 11:50 बजे फोन कर कहा कि एयरपोर्ट पर बम रखा है। पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने सूचना देने वाले को कॉल किया तो नंबर बंद मिला।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की शुक्रवार रात धमकी दी गई। इससे अलर्ट हुईं सुरक्षा एजेंसियों ने हवाईअड्डे के चप्पे-चप्पे की जांच की। हालांकि, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि डायल 112 पर किसी ने शुक्रवार रात 11:50 बजे फोन कर कहा कि एयरपोर्ट पर बम रखा है। पुलिस ने एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने सूचना देने वाले को कॉल किया तो नंबर बंद मिला।

ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आईजी रेंज लखनऊ की अध्यक्षता में नई एसआईटी गठित, अयोध्या के डीआईजी- एसएसपी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में मानसून फिर होगा सक्रिय, 27 जुलाई से भारी बारिश के आसार, ये है मौसम अपडेट


एयरपोर्ट की बम धमकी मूल्यांकन समिति (बीटीएसी) में शामिल सुरक्षा एजेंसियों ने रात 12:10 से 1:05 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया। सभी प्रवेश द्वारों के साथ लगेज, स्कैनर आदि की जांच की गई। सीआइएसएफ ने कार्गो टर्मिनल की तरफ गश्त की। इसके बाद सूचना फर्जी पाई गई। हालांकि, एहतियातन एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें